Thursday, June 11, 2026
Homeअलवरहिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

मूकनायक

राजस्थान/
अलवर/भरतपुर

राजवीर सिंह

राज्य सरकार के निर्देश अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरपुर में हिंदी दिवस के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।हिंदी दिवस कार्यक्रम की संयोजक ज्योति मामोडिया ने बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन,कविता, कहानी पाठन,चार्ट प्रतियोगिता,प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।विजेता छात्र छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया।इस अवसर पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।प्रधानाचार्य अनीता बाई राघव ने हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए आह्वान किया।वही व्याख्याता ओम प्रकाश वर्मा ने हिंदी के उद्भव और विकास से संबंधित जानकारी बच्चों को प्रधान की। उप प्राचार्य नूतन सैनी ने हिंदी दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,प्रखर राजस्थान, स्वच्छता पखवाड़ा के बारे में जानकारी प्रदान की ।अशोक खुराना, बीना शर्मा, पुष्पलता नीरू यादव,प्रीति गौतम, मुकेश गुप्ता, सपना यादव सहित विद्यालय स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments