Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानदेसी कट्टा लेकर आपराधिक वारदात की फिराक में खड़े यवक को सूरौठ...

देसी कट्टा लेकर आपराधिक वारदात की फिराक में खड़े यवक को सूरौठ पुलिस ने दबोचा

मूकनायक


ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान/हिंडौन सिटी

यहां जटवाड़ा रोड पर सौमला मोड़ के पास बीती रात्रि को देसी कट्टा लेकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को सूरौठ पुलिस ने दबोच लिया है। थाना प्रभारी महेश कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि को पुलिस जब गश्त कर रही थी तो कांस्टेबल अमीर सिंह एवं रामसहाय को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक आपराधिक वारदात की फिराक में सौमला मोड़ के पास मोटरसाइकिल के साथ खड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर थानाप्रभारी महेश कुमार मीणा एवं अन्य पुलिसकर्मी सौमला मोड़ पहुंचे तथा युवक की तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का देसी कट्टा पाया गया। युवक ने अपना नाम पंकज जाट पुत्र सूरज निवासी क्यारदा कलां थाना हिंडौन नई मंडी बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments