मूकनायक
शंकर लाल बैरवा
राजस्थान/केकड़ी
कोहड़ा केकड़ी – सॉवर रोड़ स्थित राष्ट्रीय इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी नाइलेट केकड़ी स्वयं एक डिम्ड यूनिवर्सिटी कैम्पस बन गया है। नाइलेट रोपड़ डिम्ड यूनिवर्सिटी का मुख्य परिसर है जिसकी 11 संगठन इकाईयाँ आइजोल ,अगस्त्तला ,औरंगाबाद ,कालिकट, गोरखपुर, इंफाल, ईटानगर, केकडी ,कोहिमा ,पटना और श्रीनगर में है। अगले सत्र से नाइलेट डिम्ड यूनिवर्सिटी केकड़ी कैम्पस में बी टेक, एम टेक और पीएचडी प्रोग्राम चलाये जाएंगे जिससे केकडी क्षेत्र के छात्र-छात्राएँ उच्च तकनिकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। जो कि लोकल एरिया के लिए वरदान साबित होगा।नाइलेट अजमेर के कार्यकारी निदेशक दीपक वासन ने इस उपलब्धि पर कहा कि नाइलिट का लक्ष्य आईटी शिक्षा और अनुसंधान डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया पहल में नवाचार और उत्कर्षता को बढावा देना है।नाइलेट अजमेर केकडी में गत वर्ष बी.टेक कम्प्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी (आई ओ टी साइबर सुरक्षा, सहित ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी) कोर्स प्रारंभ किया गया था।इस सत्र में भी बी.टेक कम्प्यूटर विज्ञान आभियांत्रिकी (आई ओ टी साइबर सुरक्षा सहित ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी) के प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश जारी है। इस कोर्स में कुल 60 सीटें निर्धारित है जिसमें से अधिकतर सीटें आवंटित हो चुकी है। सीमित शेष रिक्त सीटों के लिए अंतिम तिथि 14/09/2024 तक प्रवेश किये जा रहे हैं।

