Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानछात्रा वर्ग कबड्डी में गोठड़ा ने टोडूपुरा को हराया, नेहरू स्कूल सूरौठ...

छात्रा वर्ग कबड्डी में गोठड़ा ने टोडूपुरा को हराया, नेहरू स्कूल सूरौठ ने देव संस्कृति विद्यालय बाई जटृ की टीम को किया पराजित

मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान/
हिंडौन सिटी/सूरौठ

राज्य सरकार की ओर से कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रही छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को कई रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता संयोजक एमडी भावना एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि छात्रा वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडू पुरा को 20- 12 से हराकर अगली दौर में प्रवेश किया। इसी तरह नेहरू पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरौठ की टीम ने देव संस्कृति विद्यालय बाई जट्ट को पराजित किया। मैचों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ एकत्रित हो गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments