मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/ जोधपुर
बेंगलुरु कर्नाटक में एमबीबीएस छात्र डॉ. लोकेंद्र कुमार सिंह की सदिग्ध परिस्थितियों में 10 जून को हुई मृत्यु के तीन महीने बाद भी कर्नाटक सरकार व कर्नाटक पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक इस मामले में घटना का खुलासा नही करने एव कोई उचित कार्रवाई नही करने के विरोध में संभागीय आयुक्त जोधपुर को पीड़ित परिवार, SC/ST वर्ग के विभिन्न संगठनों सहित राजस्थान मेघवाल परिषद बाड़मेर, जोधपुर एवं सर्व समाज के लोगों की तरफ से महामहिम राष्ट्रपति,प्रधामंत्री व राज्यपाल, मुख्यमंत्री कर्नाटक के नाम का ज्ञापन सौपकर न्याय की माँग की।
ज्ञापन से पूर्व महावीर पार्क जोधपुर मे सभा कर MBBS छात्र लोकेन्द्र कुमार सिंह की किन परिस्थितियों मे हुई मौत ओर अब तक परिवार ओर समाज के लोगों द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में पूर्व प्रधान ऊदाराम मेघवाल ने विस्तार से बताया।
इस अवसर पर दिवंगत छात्र के पिता एडवोकेट अमित धनदे, दादा कांभूराम पटवारी, ऊदाराम मेघवाल, डॉः एस आर गोयल, RMP जिलाध्यक्ष बाड़मेर तगाराम खती, मूलाराम मेघवाल, आरोग्य भवन निर्माण कमेटी जोधपुर के जीयाराम बारूपाल, RMP जोधपुर के कोषाध्यक्ष डीआर पारिहार, कांग्रेस व्लॉक अध्यक्ष शहर बाड़मेर करनाराम मेघवाल, समता सैनिक दल से श्रीमती कमला बुगालिया, विमला बृजवाल, गैमराराम सेजू रिटा. क्षेत्रिय वन अधिकारी, गोकला राम कागड़ा, भैरूलाल नामा बालोतरा, इंजि. वैरसी राम वैंकट, धर्माराम परमार,धर्माराम बृजवाल (SBBJ) जटिया समाज के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर फुलवारिया, तगराज नामा, सोहनलाल पार्षद, खेतपाल टाइगर, मूलाराम पूनड़, एडवोकेट हेमन्त धनदे, बाड़मेर ओर जोधपुर कोर्ट के कई अधिवक्ता सहित बाड़मेर से दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तगाराम खती
जिलाध्यक्ष, RMP बाड़मेर

