मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान /हिंडौन सिटी
देश में पहले कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र हिंडौन पर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया गया। केवी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बी.एस.मीना बताया कि यह मशाल देश के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों पर चलते हुए आज हिंडौन पहुंची है। आगे इसको चौधरी चरणसिंह कृषि विश्विद्यालय,हिसार को विधिवत सौंपा जाएगा।इस मशाल के माध्यम से कृषि विकास के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों की 50 वर्षों की समर्पित सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला है। डॉ. आर के.मीनाने बताया कि केवीके आंदोलन की शुरुआत 50 वर्ष पूर्व तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयम्बटूर के अंतर्गत पांडिचेरी में पहले केवीके की स्थापना के साथ हुई थी।

