Thursday, February 26, 2026
Homeकेकड़ीसर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया

सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया

मूकनायक

शंकर लाल बैरवा

राजस्थान/केकड़ी

ब्यावर जिले के जवाजा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरिंगा (सुरडिया) में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया गया । आज विद्यालय में मध्याहन पूर्व कक्षा 7 व 8 के होनहार विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण कार्य किया । छात्रों में से ही एक कक्षा -8 की बालिका सुनीता ने प्रधानाध्यापक का दायित्व निभाया ।मध्याहन पश्चात समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के संस्था प्रधान अमन लेखरा ने की । संस्था प्रधान, एवम अध्यापक बलवीर सिंह, नेत सिंह, शकील अली ,रामकिशोर स्वामी, बलवीर सिंह रावत ने एवं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये । शिक्षक बनवारी लाल बैरवा ने शिक्षक की महिमा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक दिवस को सार्थक बनाने का संदेश दिया ।। संस्था प्रधान ने सभी शिक्षकों को श्रीफल,पेन व डायरियाँ भेंट की ।मंच संचालन अध्यापक बनवारी लाल बैरवा ने किया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments