मूकनायक
सत्यशील गोंडने
मध्य प्रदेश
प्रदेश एवं जिले को गौरवान्वित करने वाले सी आर पी एफ के नौजवान का जिले की वारासिवनी तहसील में स्वागत किया गया जिसमें सैकड़ों कि संख्या में संरपच सहीत गांव के शिक्षक गण एवं वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित रहे। विधायक श्री विवेक पटेल ने कहा कि मेरे क्षेत्र के नौजवानौ के लिए जो जरूरी होगा मैं भरसक प्रयास कर उसको सफ़ल बनाने पूरी मदद करूंगा।साथ ही हर्षोल्लास के साथ नवेगांव – 3 के युवा संरपच संदीप लिल्हारे ने कहा मैं अपने कार्यालय में सफल हो गया जो मेरे गांव मेरे माटी के लाल ने आज ग्राम का नाम रोशन किया संरपच ने अपने भावुक अंदाज में कहा मुझे गर्व है कि मेरे गांव बेटा पूरे देश में नाम रोशन करे।। ग्राम के चौक चौराहों पर होनहार मुनेष/नरबद चौधरी का महिलाओं एवं समस्त पंचगण ग्रामवासी ने आरती एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत बेला में सचिव श्री हंसलाल टेमभरे, उपसंरपच श्री बलीराम मसखरे, पूर्व संरपच श्री जुगराम गौतम शिक्षक गण लोकेश चौधरी, शिवशंकर डाहरे , ओमप्रकाश डहारे ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया ।

