Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमाहिर पठान ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

माहिर पठान ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

मूकनायक

अजीम खान चिनायटा

राजस्थान/ हिंडौन सिटी

हिंडौन के भगवान महाबीर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज सहनाज़ के शरीर में रक्त हीमोग्लोबिन की कमी के कारण तुरन्त चिकित्सकों ने 1 यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई ऐसी स्थिति में परिवार में कोई भी देने वाला नहीं होने के कारण जिसकी सूचना रक्त क्रांति फाउंडेशन के संस्थापक अजहर काजी को लगी उन्होंने माहिर पठान से संपर्क किया जिस पर रक्तदाता ने रक्तदान की इच्छा जताई। जहां उन्होंने अर्पण ब्लड बैंक हिंडौन पहुंचकर अपने जीवनकाल का पहला स्वैच्छिक रक्तदान किया और पीड़ित मरीज की जान बचाई ।
इस मौके पर रक्त क्रांति फाउंडेशन के संस्थापक अजहर काजी, फेजान खान ,मोहसिन खान, रानू खान, प्रदेश अध्यक्ष योगेश जगरवाल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments