मूकनायक
दीपक
राजस्थान/ करौली
करौली जिले के सकलूपुरा के ग्रामीणों ने अवैध खनन को लेकर पुलिस अधीक्षक करौली को ज्ञापन सौंप कर मांग करते कहा कि जाटव बस्ती के पास 250-300 मीटर की दूर पर रामेश्वर मीना के द्वारा अबैध रूप से खनन कार्य संचालित किया जा रहा है और अबैध खनन गुल्ला व एल.एन.टी. का संचालित करता है गुल्ला से पत्थर निकल कर आम वस्ती के घरो में पडते है मना करने पर कहता है कि कौशल्या देवी पत्नी रामसिंह के नाम से पटटा बताता है और कहता है कि मैं चाहू तो पूरे गांव को खुदवा सकता हूं मेरे पास पूरे गांव का पटटा है ।उक्त खनन से भारी प्रदूषण पैदा हो रहा है। पास ही समशान घाट का रास्ता है जो पूरी तरह बन्द कर दिया है। समशान घाट को जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी बहन बेटियों से शौच हेतु जाने पर उनपर अभद्र भाषा का उपयोग करते है और गन्दी नजर से देखते है। पास में कुआ है जिससे सभी समाज के लोग पानी लाते है उक्त अबैध खनन कर कुआ को जाने वाला रास्ता बन्द कर दिया है हमारी मवेशी को बैठने, आने जाने को रास्ता नहीं छोडा है हम गरीब जाटव समाज के लोग है जो मवेशी पालन कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। हमें जान से मारने की धमकी देते है और खुले आम धमकी देते है कि मेरा कोई कुछ नहीं विगाड सकता है तुम्हारी इच्छा हो जहाँ पुकारो मेरा कोई कुछ नही विगाड सकता है। अगर पैसे नही है तो मेरे पास से पैसे ले जा सकते है। उक्त लोग शराब पीते है और अबैध खनन कार्य करवाते है जिससे ग्रामवासीयों में भय व्याप्त है। उक्त लोगों से अवैध खनन कार्य करने मना करने पर कारणसिंह पुत्र समन्ताराम, धीरसिंह पुत्र रामफल निवासी सकलूपुरा को जान से मारने की धमकी दी है। बच्चों का खेल का मैदान है उसे ध्वस कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक करौली से मांग करते हुए कहा है कि अगर उक्त व्यक्ति की लीज है तो उसे भी निरस्त किया जावें व उक्त अबैध खनन को शीघ्र अतिशीघ्र बन्द कराया जाये। इस अवसर पर ओमप्रकाश , परमाराम, नितेश कुमार, रामसहाय , मनहोरी ,फूल सिंह, रतिराम, द्वारका प्रसाद ,भारत लाल ,जय सिंह, गब्बर सिंह, राधेलाल, हेमेंद्र सिंह, सुरज्ञान, हरि सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

