Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबाल पाठशाला में बच्चों को वितरण की पाठ्य सामग्री

बाल पाठशाला में बच्चों को वितरण की पाठ्य सामग्री

मूकनायक

राजवीर सिंह

राजस्थान/भरतपुर

विजयनगर कॉलोनी निकट हीरा दास फाउंडर दिगंबर सिंह द्वारा निशुल्क संचालित बाल पाठशाला में कांस्टेबल जग्गो सिंह द्वारा अपनी माताजी की तृतीय पुण्यतिथि बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं फल वितरण कर मनाई तथा बाल पाठशाला के सफल क्रियान्वयन में टीचर एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का व्यवहार देखकर मन को अत्यंत खुशी महसूस हुई और बच्चों से मिलकर उनके जीवन के लक्ष्य, कार्य और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखकर मन प्रसन्न हो उठा साथ ही सामाजिक अवसरों पर होने वाले व्यर्थ खर्चों से अलग हटकर बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री एवं फल वितरण करते हुए बहुत हर्ष महसूस हुआ,बाल पाठशाला एक जरूरतमंद बच्चों के लिए अच्छी पहल है बच्चों के जीवन को सही दिशा देने हेतु समस्त शिक्षक गणों का धन्यवाद देते हैं उनकी बदौलत हमें बच्चों के लिए कुछ करने का मौका मिला इस अवसर पर साथ आये लीलाधर गुधैनिया ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में चर्चा की और उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जाना समिति अध्यक्ष वीरपाल सिंह एवं संरक्षक प्रेम सिंह अध्यापक ने इस मौके पर सभी का धन्यवाद प्रकट किया इस मौके पर पूनम कुमारी अध्यापिका, दीया कुमारी अध्यापिका, संदीप कुमार, सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे !

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments