Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशपुलिस थाने के प्रभारी और पुलिस कर्मियों द्वारा एक दलित महिला और...

पुलिस थाने के प्रभारी और पुलिस कर्मियों द्वारा एक दलित महिला और उसके नाबालिग बेटे पर अमानवीय अत्याचार।

मध्यप्रदेश, दि. २९ (मूकनायक, शफीक शेख):- मध्यप्रदेश के कटनी में दलित परिवार के 15 वर्षीय लड़के और उसकी मां के साथ पुलिस थाने के प्रभारी और पुलिस कर्मियों द्वारा की गई क्रूरता मानवता को झकझोर देने वाली है। यह घटना केवल मध्यप्रदेश पुलिस की क्रूरता को ही नहीं दिखाती, बल्कि समाज में दलितों के खिलाफ मौजूद हिंसा की मानसिकता को भी उजागर करती है, ऐसा सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज मीना ने अपने ट्वीट में कहा है। इस घटना का वीडियो दिल दहलाने वाला है।
https://x.com/HansrajMeena/status/1828822181104804004?t=y_liqsQSnLz_Z7lF8aOWUg&s=19

भयावह है। इस कमरे में जितने भी लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन उससे पहले उन्हें मनोचिकित्सकों के एक पैनल के सामने पेश किया जाना चाहिए कि आखिर उन्हें इतना गुस्सा क्यों आया? मारते समय उन्हें कभी यह नहीं लगा कि यह गलत है? वीडियो नया है या पुराना, यह नहीं पता, लेकिन जो किया गया वह विचलित करने वाला है। यह सब कब खत्म होगा?, ऐसा प्रख्यात पत्रकार रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है।
https://x.com/ravishndtv/status/1828836621463990302?t=K7Okj1ZoKjHQHvnD_MmBmg&s=19

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments