मूकनायक
राजबीर सिंह
राजस्थान/भरतपुर
भरतपुर जिले के कस्बा हलैना की इंदिरा कॉलोनी में पांच वर्ष के अन्तराल
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क के ऊपर बनाई गौरव पथ सड़क की हालत खराब है।दोनों बार बनी ये सड़क किनारे गंदा पानी निकास केलिए नालियों का निर्माण नहीं कराया गया,जिस सड़क पर जलभराव,कीचड़ जमा है। इंदिरा कॉलोनी वासी, राहगीर व अन्य लोग कीचड़ युक्त रास्ते से
आवागमन करने में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। ये सड़क हल्की वर्षा होने पर नहर का रूप धारण कर देती है और हाथीराम सागर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है। जिसका जिम्मेदार
सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जनप्रतिनिधि है।जिनकी अनदेखी के कारण सड़क की हालत खराब है।गारंटी अवधि में लगातार2 बार सड़क पर सड़क बनाना और फिर उसके ऊपर ईट भट्टा का कचरा व मलवा डाला जाना और पंचायती राज,पीडब्ल्यूडी विभाग तथा ग्राम पंचायत अधिकारियो के द्वारा एक – दूसरे पर लगाए आरोप लगा कर सड़क का मालिक , अधिकार क्षेत्र होना तथा सड़क मरम्मत आदि से मुकर रहे हैं। जिस हालत को देख कर सड़क और प्रशासन पर अंधी पीसे कुत्ता खाय कहावत चरितार्थ होती है।
कब बनी ये सड़के
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष2014 में नेशनल हाईवे हलैना से बाराखुर्द वाया इंदिरा कॉलोनी तक सीसी और डामड़ी सड़क का निर्माण कराया, लेकिन आबादी क्षेत्र में गंदा पानी निकास व्यवस्था को जलस्तर का सर्वे एव ना ही नालियों का निर्माण कराया गया। 2साल के बाद ही सड़क पर जल भराव व कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। उसके बाद 2019 में तत्कालीन कैबिनेटमंत्री भजन लाल जाटव के प्रयास से नेशनल हाईवे से खारा कुआं वाया इंदिरा कॉलोनी गौरव पथ बना और उक्त स्थान पर बनी पहली सड़क ऊपर ये गौरवपथ निर्माण कर दिया गया
। गौरव पथ निर्माण के समय भी गंदा पानी निकास को नालियों का निर्माण नहीं कराया। नालियों का निर्माण नहीं करने के कारण उक्त मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है।
क्या कहते हैं अधिकारी
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद मीणा ने बताया कि हम इस सड़क मार्ग को ग्राम पंचायत के अधीन देने को तैयार हैं।हमारे पास पैसा नहीं है और ग्राम पंचायत अपने स्तर पर एक सड़क का तीसरी बार निर्माण कर सकती है। लोग भले ही किसी से शिकायत कर ले हम इस सड़क की जिम्मेदार नहीं है व ना ही जिम्मेदारी लेंगे। हलैना ग्राम पंचायत के ग्रामविकास अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी विभाग ने दो बार सीसी का निर्माण कराया और पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा दोनों बार नालियां नहीं बनाई गई विभाग पहले नालियों का निर्माण कराया हम उसके बाद यह सड़क अपने अधीन लेने को तैयार है। सरपंच दीपेश कुमार ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने जल भराव और कीचड़ की समस्या से अवगत कराया और प्रशासन ने अतिराम सागर के पानी निकासी को ढाई लाख रुपये तथा उसके बाद कॉलोनी के जल निकासी को इंजन चालू कराए। अब कॉलोनी से कचरा हटावाया जारहा है।कुछ लोगों ने ईंट भट्टों का कचरा सड़क पर डलवाया है । उन्हें नोट जारी होंगे । पंचायत समिति के विकास अधिकारी रतन सिंह गुर्जर ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने रास्ते की हालत से हमें अवगत कराया है जिसे दृष्ट करने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए।
एक दिन ही कार्रवाई कर लौट जाता है प्रशासन
हलैना वैर सड़क मार्ग किनारे एक पोखर पर दबंग लोगों का कब्जा है,जिस कारण होने के बाद पोखर का पानी आबादी क्षेत्र में भर गया पोखर के पानी निकासी के लिए कुछ दिन पहले महिलाएं टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन किया उसे समय प्रशासन हरकत में आया और एक दिन ही कार्रवाई कर लौट गया अब हालात इस तरह से बने हुए हैं। कस्बा एवं इंदिरा कॉलोनी के लोग अब दोबारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने की रूपरेखा बना रहे हैं जो मुख्यमंत्री आवास भरतपुर के लिए पैदल चल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।

