भिंड , 25 अगस्त/ मूकनायक ।
दबोह और आलमपुर के रहवासी बंदरों की समस्या से परेशान हैं जबकि नगर परिषद की इन्हें पकड़ने की योजना ठंडे बस्ते में है। शहर के विभिन्न वार्डों में बंदरों का आतंक है और घरों में घुसकर सामान उठा ले जाने के साथ वो लोगों पर हमला तक कर रहे हैं।
लोगों ने नगर परिषद अधिकारी प्रमोद बरुआ से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है इस पर सीएमओ श्री बरुआ का कहना है कि जल्द ही बंदर पकड़ने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

