Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीराजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय करौली द्वारा 20 सूत्री कार्यक्रम की...

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय करौली द्वारा 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 29 जुलाई को होगी आयोजित

मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान/
हिंडौन सिटी/ करौली

करौली में मुख्य आयोजना अधिकारी प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम माह जून 2024 की प्रगति समीक्षा बैठक भी आयोजित की जायेगी।

एसएससीआई एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के माध्यम से क्षेत्रों में पंजीकरण शिविरों का आयोजन
करौली,26 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि भारतीय सुरक्षा कौशल परिषद एसएससीआई कम्पनी द्वारा ग्रामीण युवाओं को लक्षित करने के लिए एसएससीआई एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के माध्यम से क्षेत्रों में पंजीकरण शिविर आयोजित करेगा। शिविर के दौरान आवश्यक मानदंडों को पूरा करने वाले चयनित उम्मीदवारों से एसएससीआई प्रॉस्पेक्टर्स की लागत (रूपये 350/-) एकत्र की जायेगी। चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण केन्द्र में रिपोर्टिंग के समय 10000/- रूपये की राशि जमा करानी होगी। इस संबंधत में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

सैनिक विश्राम गृह में नियुक्ति हेतु 1 अगस्त तक आवेदन करें
करौली,26 जुलाई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करौली ने बताया कि जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों जिनकी योग्यता जेसीओ एवं हवलदार रैंक जिनकी उम्र 52 वर्ष से कम हो को सूचित किया जाता है कि सैनिक विश्राम गृह करौली में प्रभारी के पद पर नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए इच्छुक भूतपूर्व सैनिक 1 अगस्त 2024 तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय करौली में अपने आर्मी के समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते है।

मंडरायल ब्लॉक मीटिंग का आयोजन’
’क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण एएनसी पर ध्यान देने की जरूरत, रिकॉर्ड किपिंग में सुधार की आवश्यकता’
करौली 26जुलाई। मंडरायल ब्लॉक मीटिंग ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई, जिसमें सेक्टर वाइज योजनाओं और कार्यक्रमों के समीक्षा पर प्रगति के निर्देश प्रदान किये तथा मच्छर जनित व मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम की जागरूकता के निर्देश प्रदान किए। ब्लॉक मीटिंग में डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा व आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार ने परिवार कल्याण, टीकाकरण, आईनेप, गुणवत्तापूर्ण एमसीएचएन सत्र आयोजन में सुधार के निर्देश प्रदान किए।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश चंद मीना ने बताया कि योजना और कार्यक्रमों की आम जन तक पहुंच में गैप की स्थिति की जानकारी के लिए ब्लॉक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें योजना व कार्यक्रम वाइज सेक्टर की स्थिति को प्रर्दशित किया गया और उन्हें गैप व पेंडेंसी से अवगत कराया गया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मीणा ने एफपीएलआईएमएस में इंडेन, शक्ति दिवस का आयोजन, मौसमी बीमारियां, एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड वितरण, आभा आईडी बनाने और ई केवाईसी कार्यों में प्रगति के निर्देश प्रदान किये। आरसीएचओ डॉ.राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के अंतर्गत ओपीडी का 80 प्रतिशत मरीजों की जांच करने और मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना 8 इंडिकेटर पर ध्यान देने के निर्देश प्रदान किए तथा एएनसी सेवाओं व एमसीएचएन सत्रों को गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान यूनिसेफ प्रतिनिधि गौरव शर्मा द्वारा मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए संचालित आईनेप कार्यक्रम को गति देने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में बीसीएमओ डॉ. महेश मीना द्वारा सेक्टर वाइज समीक्षा कर एएनसी टीकाकरण, ओडी के एप के माध्यम से मॉनिटरिंग, मिसिंग डिलीवरी, पीटीएस संचालन, मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु समीक्षा, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में क्लेम बुक सहित मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना और मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना से संबंधित स्थिति से रूबरू हुए। बीपीएम यजुर्वेन्द्र तिवारी द्वारा संस्थाओं की स्थिति को रखा।इस दौरान आईईसी लखन सिंह लोधा सीएचसी-पीएचसी प्रभारी सहित एलएचबीए एएनएम और कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments