Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडव्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण, कन्‍ट्रोल रूम का भी...

व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण, कन्‍ट्रोल रूम का भी किया अवलोकन

भिण्ड
संवाददाता राजबंश जामोर
9753669479

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भिंड दतिया लोक सभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री बी. बाला जवाहर (आईडीएएस) ने जिला पंचायत कार्यालय स्थित मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानिटरिंग कमेटी (एम.सी.एम.सी.) कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक श्री बी. बाला जवाहर द्वारा ड्यूटी में लगे कर्मचारी, कक्ष प्रभारी को निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट तथा सोशल मीडिया पर कड़ी से कड़ी निगरानी रखने और पेड न्यूज़ प्राप्त होते ही जिला स्तरीय कमेटी को सूचना देने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कलेक्‍टर कार्यालय भिण्ड में स्‍थापित कंट्रोल रूम, सी-विजिल कक्ष का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक ने कन्‍ट्रोल रूम का अवलोकन कर, प्राप्त शिकायत पंजी का अवलोकन किया और शिकायतों के निराकरण का जायजा लिया।
उन्होंने सी-वि‍जि‍ल के माध्‍यम से प्राप्त शिकायतों की संख्‍या और उनके निराकरण की जानकारी ली।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments