Thursday, February 26, 2026
Homeदेशसूरौठ के बलराम गोयल बने भारतीय सेना में कर्नल

सूरौठ के बलराम गोयल बने भारतीय सेना में कर्नल

मूकनायक

ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान /हिंडौन सिटी/सूरौठ

कस्बा सूरौठ निवासी बलराम गोयल पुत्र भगवान सहाय गोयल भारतीय सेना में कर्नल बन गए हैं। गोयल के कर्नल बनने पर कस्बा निवासियों ने मिठाई वितरित कर जश्न मनाया है। कस्बा निवासी भगवान सहाय पीलोदिया के पुत्र बलराम गोयल पहले भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर कार्यरत थे। जिन्हें अब प्रमोशन कर कर्नल बना दिया गया है। बलराम गोयल की उत्कर्ष सेवाओं के लिए कर्नल पद पर पदोन्नति की गई है। इसके साथ ही बलराम गोयल को पश्चिमी राजस्थान में एक सेना के अस्पताल का कमान अधिकारी (सीओ) भी नियुक्त किया है। गोयल ने अपनी कामयाबी का श्रेय बड़े भाई सतीश चंद्र गोयल एवं परिजनों को दिया है। गोयल के भारतीय सेवा में कर्नल बनने पर सूरौठ सरपंच पिंकेश शर्मा पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, अनिल तिवाड़ी, नादान मीना, विशन महावर, राधेश्याम खटीक, सूरौठ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम मंगल, प्रहलाद नांगरिया, सतीश नांगरिया, घनश्याम सेठ, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सह सचिव नरेंद्र बाबा, राजीव शुक्ला, कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, अवधेश शर्मा, अमर सिंह मीणा, विश्राम मीणा, बत्तू मेंबर, केदार मीणा, रामचरण जंगम, गिरधारी सोनी, राजेंद्र विजय, जाकिर हुसैन, कमलेश कोली, प्यारेलाल जाटव, बली गिरदावर, मोहर सिंह सैनी, शैतान बंजारा, महेंद्र हरिजन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments