Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानहिंडौन सिटी में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती...

हिंडौन सिटी में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती पर विशाल शोभायात्रा धूमधाम से बैंड बाजे के साथ निकली गई.

हिंडौन सिटी में महामानव विश्वरतन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 सी जयंती पर शोभा यात्रा केवल दास की बगीची से ओवरब्रिज, नई मंडी,बयाना मोड, मनीराम पार्क, महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम, जाट की सराय ,चुंगी ना का नंबर 5 से होकर जाटव बस्ती स्थित अंबेडकर सर्किल पर सभा में परिवर्तित होगी। दलितों के मसीहा नारी उद्धारक विश्व रतन सम्मान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती पर विशाल सोभा यात्रा का आयोजन विभिन्न संगठनों के सहयोग से एवं समस्त जाटव बस्ती के बैनर तले किया गया। बाबा साहब की जयंती पर विभिन्न प्रकार की आधा दर्शन से अधिक झांकियां प्रदर्शित की गई । तथागत गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले,डॉ भीमराव अंबेडकर, बिरसा मुंडा,संविधान की झांकी,एवं आधा दर्जन बैंड बाजे और डीजे के साथ केवल दास की बगीची से ओवर ब्रिज, अहिंसा सर्किल, नई मंडी, बयाना रोड ,भगत सिंह सर्किल, मनीराम पार्क, महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम ,जाट की सराय,चुंगी नाका नंबर पांच स्थित अंबेडकर मूर्ति से होकर जाटव बस्ती स्थित अंबेडकर सर्किल पर सभा में परिवर्तित की गई। इस आयोजन में हिंडौन उपखंड के सैकड़ो गांवों के बुद्धिजीवी,नौजवान, युवा एवं जाटव बस्ती , कंजौली का पूरा, आनंद विहार कॉलोनी, भोंदू का पूरा, पावटियांन का पुरा , लहचोरा, महू इब्राहिमपुर महू दलापुर, खेड़ा जमालपुर, भीमनगर, झरेड़ा, हुकमीखेड़ा, ढिंढोरा, कंचरोली, फुलवाड़ा, पुठन का पूरा, मनेमा का पूरा , कारवाड़ी, बाढ़ केरसोली, खिरखिरयांन का पूरा , हाथीपुरा, मन्नी का पुरा, बनकी, बड़ का पूरा ,कैलाश नगर बजाना , तिवारा , भट्ट का पुरा, बिलई का पूरा, मोंहचा का पूरा, बड का पूरा गांव की झांकी सहित करीब 30 हजार से ज्यादा लोगों सहित सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। अंबेडकर की 133वीं जयंती पर हिंडौन शहर को बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा नीला रंग दिया गया। शोभा यात्रा के आयोजन में सैकड़ो गांव से आई हजारों बाइक सवार लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह सर्व समाज ने स्वागत द्वार बनाए जहां जयंती के कारवां में शामिल लोगों को जलपान आदि पर पदार्थ से उनका गला तर किया गया। शोभायात्रा में शोभाया बाबा साहब के नारों से जैसे बाबा तेरा मिशन अधूरा हम सब मिलकर करें कि पूरा, भीम जयंती आई है नई रोशनी लाई है, बाबा साहब अमर रहे के नारों से आसमान गूंज मान रहा। बाबा साहब के अनुयायियों के हाथों में बाबा साहब की झड़ी, बैनर, दुपट्टा, स्टीकर,बैज लगाकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभा यात्रा के आयोजन में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया , पुलिस प्रशासन द्वारा सैकड़ो पुलिसकर्मी शोभा यात्रा के दौरान लगाए गए जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। जाटव बस्ती स्थित सर्किल पर अंबेडकर मूर्ति के पीछे विशाल सभा का आयोजन शोभायात्रा के बाद किया गया जहां देर रात तक वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों से जनसमूह को संबोधित किया सभा का संचालन भारत लाल बाबा द्वारा किया गया। राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लोगों को दिलाया और कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है और उसे हमें हर हाल में बचाना है । उन्होंने कहा कि हम छुआछूत की बात तो करते हैं लेकिन क्या हम सब एस सी वर्ग में आने वाले लोग आपस में मैं भी छुआछूत करते हैं हम ऐसी वर्ग के लोग भी एकजुट नहीं है जब तक एससी वर्ग एक झूठ नहीं होगा तब तक हम सफल नहीं हो पाएंगे उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश में दलित ,आदिवासी, पिछड़ों के ऊपर जो अत्याचार हुए हैं वह शर्मनाक है, राजस्थान की घटनाओं के ऊपर जिक्र करते हुए कहा कि किसी को घोड़ी चढ़ने पर मार दिया जाता है किसी को मूछ रखने पर मार दिया जाता है किसी को पानी पीने के लिए मटका छूने पर भी मार दिया जाता है ऐसी घटना है आए दिन होती रहती है।बक्ताओं में हिंडौन सिटी की वर्तमान विधायक अनीता जाटव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचरण खुरसटपुरिया, सेवानिवृत्ति दो दीपचंद कोली,राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित रिटायर्ड अध्यापक पूरणमल जाटव,तेज सिंह कोली, अरविंद बौद्ध, सहित अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। सभा के आयोजन पर प्रेरणा पब्लिक स्कूल के संस्थापक हरिओम ठेकेदार द्वारा ठंडा कोल्ड्रिन पिलाया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments