Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री...

*ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान हिंडौन सिटी /सूरौठ

*गलत रक्त चढ़ाने से मरे युवक सचिन शर्मा के परिजनों को मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने एवं सरकारी नौकरी की मांग*

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में गलत ग्रुप का रक्त चढ़ाने से बांदीकुई निवासी युवक सचिन शर्मा की मौत होने एवं शाहपुरा के पावटा में एक युवती पर जानलेवा हमला करने की घटना के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने सूरौठ तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार संतोष कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गलत ग्रुप का रक्त चढ़ाने से मरने वाले युवक सचिन शर्मा के परिजनों को सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने एवं किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा शाहपुरा के पावटा में एक युवती पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों को कड़ी सजा दिलाने, युवती व उसके परिजनों को सुरक्षा तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा उर्फ राम पंडा, सूरौठ तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, उपाध्यक्ष पंडित त्रिलोक चंद्र शास्त्री वाई जट्ट, जिला संरक्षक ओम प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पाराशर, कार्यक्रम प्रभारी राजगिरीश सहारिया, युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर, गौरी पंडित, जिला कोषाध्यक्ष भगवान सहाय कटारा सहित ब्राह्मण समाज के काफी लोग तहसील कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया। ब्राह्मण परिषद के जिला अध्यक्ष राम पंडा एवं समाज के लोगों ने दोनों घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की। जिला अध्यक्ष राम पंडा एवं सूरौठ तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से मरने वाले युवक सचिन शर्मा के परिजनों को मुआवजा राशि उपलब्ध करवाना एवं सरकारी नौकरी देना जरूरी है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर राज्य सरकार से न्याय की मांग की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments