Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*किसानो को मिला पानी खेतो की सिंचाई के लिए*

*किसानो को मिला पानी खेतो की सिंचाई के लिए*

*मूकनायक रिपोर्टर :- अजय पाल सूरोठ*

मोरेल बांध की पूर्वी नहर का पानी किसानों को मिलने पर किसानों के खेतों की सिंचाई हो रही है 15 नवंबर को मोरेल बांध की पूर्वी नहर खोली गई इस नहर का पानी बैरखंडी गांव के टहल तक आता है जिसमें कई गांव के किसनो को सिंचाई के लिए नहर का पानी मिलता है एईएन चेतराम मीणा का कहना है कि नहर का पानी किसानों को मिले तथा हर किसान के खेत तक पानी पहुंचे अध्यक्ष घमंडी लाल मीणा का कहना है कि पीछे से किसानों को पानी की पूर्ति हो चुकी है तथा माइनर नंबर 8 9 10 तक किसानों को नहर का पानी मिल चुका है तथा सोमवार तक बैरखंडी टहल तक नहर का पानी पहुंच जाएगा किसानों का कहना है कि हमें पानी मिला जिससे हमारे खेत की सिंचाई हो चुकी है और अब तेज गति से माइनर 9 10 के आगे पानी बढ़ेगा जिससे आगे के किसानों की खेती की सिंचाई होगी नहर का पानी मिलने पर किसानों के चेहरे पर छाइ खुशी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments