मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/हिंडौन सिटी/सूरौठ
किसान उत्पादक संगठन के तत्वाधान में गांव क्यारदा में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने डेढ़ सौ किसानों को औषधीय खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया।
भारतीय समवेत औषध संस्थान जम्मू की ओर से आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर सियाराम मीणा, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीडी शर्मा, उपनिदेशक उद्यान रामलाल जाट, पदेन परियोजना निदेशक आत्मा, धर्म सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मुकेश नायक, एफपीओ के सीईओ नरेंद्र शर्मा आदि ने किसानों को औषधीय फसल एवं तुलसी की खेती के बारे में गुर सिखाए। कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठन के अध्यक्ष विजय सिंह, निदेशक मदन मोहन शर्मा, भीमेंद्र सिंह गजानंद शर्मा, ओमपाल सिंह, गंगा प्रसाद शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, शुगर सिंह, नेमीचंद जाटव सहित डेढ़ सौ किसानों ने भाग लिया।

