मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/हिंडौन सिटी/सूरौठ
चौबीसा क्षेत्र के गांव जटनंगला में भरतपुर के संस्थापक अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल का 260 वा बलिदान दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल की जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी ने महाराजा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राजस्थान जाट महासभा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह डागुर ने महाराजा सूरजमल को पराक्रमी, साहसी, कुशल राजनीतिक, हिंदू धर्म रक्षक बताया और अनेकों शौर्य गाथाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने की सलाह दी। कार्यक्रम में अमर सिंह बेनीवाल महामंत्री जाट समाज चौरासी , फतेह सिंह डागुर पूर्व अध्यक्ष जाट समाज चौबीसा, वीर सिंह बेनीवाल पूर्व शिक्षा उपनिदेशक, किसान नेता भरत सिंह डागुर, सतपाल चौधरी, तेज सिंह जमालपुर, लक्ष्मण सिंह सोमली, कप्तान सिंह भांकर, जगदीश भांकर, राम प्रकाश डागुर, कामराज डागुर, रामचरण लाल, हरदयाल सिंह बेनीवाल, महेन्द्र पटेल धंधावली ने महाराजा सूरजमल की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

