Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*सूरौठ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 12 जनवरी तक लगेंगे पीएम किसान...

*सूरौठ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 12 जनवरी तक लगेंगे पीएम किसान सम्मान निधि योजना शिविर*

मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/
हिंडौन सिटी/सूरौठ

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में लैंड सीडिंग, ई केवाईसी एवं आधार कार्ड को बैंक से लिंक करने हेतु प्रशासन की ओर से शिविर शुरू किए गए हैं। सूरौठ तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में 12 जनवरी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना शिविर लगाए जाएंगे। सूरौठ तहसीलदार गजानंद मीणा ने बताया कि 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत कसाने का नंगला में, 27 को हुक्मी खेड़ा , 28 को ढिंढोरा, 29 को मिल्कीपुरा, 1 जनवरी को जगर, 2 को कोटवास, 3 को भुकरावली, 4 को सौमला रात्रा, 5 को जटवाड़ा, 7 को खीप का पुरा, 8 को खेड़ी हैवत, 9 को शेरपुर, 10 को चिनायटा, 11 को बाई जट्ट एवं 12 जनवरी को सूरौठ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। तहसीलदार मीना ने बताया कि शिविर के दौरान पंजीकृत किसानों की भूमि का सत्यापन, ई केवाईसी, सीएससी की ओर से आवेदनों को ऑनलाइन करने एवं इंडियन पोस्ट व पेमेंट बैंक द्वारा नवीन डीबीटी खाता खोलने के कार्य किए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments