Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*फिरौती के लिए हरियाणा से अपहृत किए गए 15 वर्षीय बालक को...

*फिरौती के लिए हरियाणा से अपहृत किए गए 15 वर्षीय बालक को सूरौठ पुलिस ने अपहरण कर्ताओं से कराया मुक्त*

ओमप्रकाश वर्मा :-हिंडौन सिटी /सूरौठ

रूपयों की फिरौती के लिए हरियाणा प्रांत के होडल कस्बे से अपहृत किए गए 15 वर्षीय बालक को सूरौठ पुलिस ने यहां भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे स्थित ताहरपुर नाके पर अपहरणकर्ताओं के चुगल से मुक्त करवा दिया है। सूरौठ पुलिस ने हरियाणा की पुलिस को यहां बुलवाकर अपहृत बालक, अपहरण कर्ताओं एवं संबंधित वाहन को होडल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि हिंडौन सदर थाने के गांव सिंघान बझेड़ा के मूल निवासी एवं हरियाणा के होडल कस्बे में किराए पर रहने वाले युवक रईस खान एवं एक बाल अपचारी हरियाणा प्रांत के पलवल जिला अंतर्गत होडल निवासी 15 वर्षीय बालक नीरज जाट पुत्र रोहिताश जाट का अपहरण कर कार में डालकर हिंडौन की ओर ले जा रहे थे। करौली भरतपुर जिला सीमा पर स्थित ताहरपुर नाके पर सूरौठ थाने के सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने जब उनकी गाड़ी को चेक किया तो उसमें बालक नीरज जाट अचेत अवस्था में था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो अपहरणकर्ताओं ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके पश्चात पुलिस अपहत बालक एवं दोनों आरोपियों को सूरौठ थाने ले आई तथा हरियाणा के होडल थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। होडल थाना पुलिस ने सूरौठ पुलिस को बताया कि बालक नीरज जाट का फिरौती के लिए अपहरण किया गया है जिसकी रिपोर्ट होडल थाने में दर्ज है। इसके पश्चात होडल पुलिस सूरौठ पहुंची। सूरौठ पुलिस ने अपहृत किए गए बालक एवं अपहरण कर्ताओं को होडल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments