Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्ड*लहार में दलित वृद्ध को पीटा* :- लहार में जयप्रकाश दीक्षित होटल...

*लहार में दलित वृद्ध को पीटा* :- लहार में जयप्रकाश दीक्षित होटल के बाहर की गई मारपीट, एससी/ एसटी केस दर्ज।

*बुद्धप्रकाश बौद्ध, मूकनायक; जिला ब्यूरो चीफ भिंड*

सहयोगी- स्नेहा झा ( मीडिया छात्र) जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर

लहार, 13 अक्टूबर। लहार में एक दलित वृद्ध के साथ जातिसूचक गालियाँ देते हुए व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना रविवार रात 8:20 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक लहार में होटल पर काम करने को लेकर फरियादी अमर सिंह दौहरे पुत्र धमोले के साथ आरोपीगण विक्कू शुक्ला, अजय कुशवाह और राहुल निवासी वैशपुरा ने जाति सूचक गालियाँ देते हुए मारपीट कर दी। तथा फरियादी को जान से मरने की धमकी भी दे डाली। लहार पुलिस ने आरोपियों पर एससी/ एसटी एक्ट के तहत कायमी पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments