Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसूरौठ में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ उद्घाटन मैच में सुपर पैंथर्स...

सूरौठ में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ उद्घाटन मैच में सुपर पैंथर्स ने सूरौठ टाइगर टीम को हराया

मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/ हिंडौन सिटी

सूरौठ कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। एनसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सुपर पैंथर्स एवं सूरौठ टाइगर टीम के बीच खेला गया जिसमें सुपर पैंथर्स की टीम 8 विकेट से विजयी रही।
एनसीसी क्रिकेट क्लब के सदस्य लव तिवाड़ी एवं सचिन बंशल ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक रामनिवास मीणा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा, प्रदीप जांगिड़, युवक कांग्रेस के लोकसभा महासचिव राहुल मीणा, गब्बर पीटीआई, रिंकू मीणा, जयसिंह मीणा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन मैच में सुपर पैंथर्स टीम के कप्तान हर्षित गोयल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सूरौठ टाइगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8.2 ओवर में 42 रन बनाएं जवाब में सुपर पैंथर्स टीम ने 6. 2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चार विकेट लेने वाले सुपर पैंथर्स टीम के गेंदबाज प्रथम गुर्जर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments