मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड ; बुद्धप्रकाश बौद्ध
दबोह : विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए दबोह पुलिस ने ग्राम रतनपुरा से भटकपुरा कुआ के पास एक जुए के फड़ पर कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
बता दें कि अब दीपावली का त्योहार भी नजदीक आने को है। ऐसे में जुआरी खूब जुआ खेलने लगे हैं। इसी क्रम में मंगलवार शाम 7 बजे दबोह पुलिस ने जुआरियों से 18500 रुपये नगदी एवं 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जब्त की है।
यह कार्यवाही दबोह थाना उपनिरीक्षक देवेन्द्र राठौर ने की है। पकड़े गए जुआरियों में वीरबहादुर जाटव पुत्र दीनदयाल जाटव निवासी रतनपुरा, मुलायम सिंह जाटव पुत्र बाबू सिंह जाटव निवासी वार्ड नं. 6 , पतारा मोहल्ला दबोह, योगेन्द्र सिंह कौरव पुत्र दयाल सिंह कौरव निवासी सलैया कैलिया शामिल हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कायमी कर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

