मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/केकड़ी
आजाद समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा केकड़ी पटेल मैदान से आजाद समाज पार्टी के प्रत्यासी जितेंद्र बोयत के नेतृत्व मे सैकडो युवाओ ने आजाद समाज पार्टी की सदस्याता गृहण की व तत्पश्चात सैकडो कार्यकर्ताओ ने वाहन रैली के रूप में जयपुर के लिए विद्याधर नगर स्टेडियम में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस और सत्ता संकल्प महारैली मे आजाद समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया। भीम आर्मी केकड़ी के जिला अध्यक्ष देवराज बैरवा ने बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद द्वारा लाखों संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के लिए दोनों सुप्रीमो द्वारा आजाद समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के गठबंधन के द्वारा राजस्थान में हनुमान बेनीवाल को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया।

