*मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ, भिंड; बुद्धप्रकाश बौद्ध*
*दबोह*/ दबोह थाना अंतर्गत ग्राम रायपुरा नं.- 2 निवासी वीर सिंह जाटव पुत्र रामकिशन जाटव के कब्जे से दबोह पुलिस ने बुधवार शाम को रायपुरा बम्बा की पुलिया के पास अवैध हाथ भट्टी की बनी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई प्रधान आरक्षक नरेश सिंह द्वारा की गई है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रायपुरा में एक युवक प्लास्टिक की कट्टी में हाथ भट्टी की बनी 25 लीटर शराब लिए खड़ा है जिसकी कीमत 5000 रुपए आँकी गई है। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी वीर सिंह जाटव निवासी रायपुरा नं.- 2 को धर दबोचा। जिसके पास से 5 हजार कीमत की हाथ भट्टी की बनी 25 लीटर शराब पकड़ी गई। उस पर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर लिया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों की पुलिस जैसे असवार पुलिस, नयागांव, गोहद चौराहा, पावई और गोरमी आदि जगह की पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की है।

