मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड, बुद्धप्रकाश बौद्ध
दबोह , 19 अक्टूबर । दबोह पुलिस ने बुधवार को तीन स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन स्थानों जिनमें कंजर डेरा, कुँअरपुरा ; धौरका नाका, ज्ञानपुरा नाका, कोंच रोड दबोह में शराब जब्ती की कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही टीआई परमानन्द शर्मा, स उ नि राजकिशोर तिवारी एवं ओमकार सिंह तोमर द्वारा की गई है।
आरोपीगण रचना कंजर पुत्री शहंशाह कंजर निवासी कुँअरपुरा, ब्रजेश कुमार पुत्र ताँती प्रसाद दौहरे धौरका, अरविंद जाटव पुत्र ब्रजमोहन जाटव निवासी ग्राम – रायपुरा न. -2 से दबोह पुलिस ने हाथभट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त करने की कार्यवाही कर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

