Thursday, February 26, 2026
Homeअसवार*असवार पुलिस ने जब्त की 39 हजार रुपए की देशी शराब* :...

*असवार पुलिस ने जब्त की 39 हजार रुपए की देशी शराब* : असवार पुलिस ने 39000 रुपए के 650 देशी शराब के क्वार्टर के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी की जप्त*

*मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड, बुद्धप्रकाश बौद्ध*

असवार, 18 अक्टूबर । असवार पुलिस ने आज दोपहर 2:30 बजे इकमिली तिराहा पर देसी शराब के 650 क्वार्टर जप्त करने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है , इसकी कीमत 39000 आँकी गई है। इसके साथ ही असवार पुलिस ने एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो जिसका नंबर एमपी 07 सीजी 2683 है उसको भी बरामद किया गया है।

असवार पुलिस के एसओ वैभव सिंह तोमर ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि इकमिली तिराहा पर एक संदिग्ध व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब ले जाने की फिराक में है।
जब असवार थाना प्रभारी वैभवसिंह तोमर अपने मय बल के साथ वहां पहुंचे तो वह व्यक्ति हड़बड़ाकर भागने लगा जब उसे पीछा कर पकड़ा तो उसके कब्जे से 117 लीटर देसी शराब 650 क्वार्टर जब्त किए गए। जिसकी कीमत 39000 रुपए बताई गई और स्कॉर्पियो गाड़ी भी पकड़ी गई। असवार पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहतआरोपी सिंगौसा निवासी प्रीतम सिंह (उम्र 51 वर्ष ) पुत्र अनूप सिंह यादव के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments