Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेश*मिहोना*: पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने युवक को पीटा

*मिहोना*: पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने युवक को पीटा

*मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड, बुद्धप्रकाश बौद्ध*
मोबा.- 9752359407

मिहोना , 18 अक्टूबर । मिहोना कस्बे में कल मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिससे युवक को चोटें आईं हैं। घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है।
मिहोना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंचल कम्प्यूटर की दुकान के सामने फरियादी विकास (21) पुत्र अनिरुद्ध सिंह चौहान के साथ ग्राम जगनपुरा के शिवा, अभि राजावत, लला गुसाईं और राजेश तिवारी ने मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी । जिसकी शिकायत फरियादी विकास ने मिहोना थाने में दर्ज कराई। इस पर मिहोना पुलिस ने अपराध क्रमांक 137/23 तथा भादवि 323, 294, 506 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी जाते जाते फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दे गए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments