Thursday, February 26, 2026
Homeखैरलांजीमानेगाव (खैरलांजी ) में 67वा विशाल धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह 18अक्तूबर...

मानेगाव (खैरलांजी ) में 67वा विशाल धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह 18अक्तूबर 2023को होगा संपन्न

*अधिवक्ता संजय खोबरागडे को पूना में संविधान रत्न से नवाजे जाने पर समिति के द्धारा होगा सत्कार*
(बालाघाट)खैरलांजी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मानेगांव (कुम्हली) खैरलांजी में नवयुवक बौद्ध समिति मानेगांव (कुम्हली) के तत्वाधान में 67वा धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस समारोह दिनाक 18अक्टूबर 2023को शाम 6बजे डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर चौक मानेगांव में अधिवक्ता संजय खोबरागडे (जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट & संस्थापक नागार्जुन बौद्ध विहार समिति उमरी कटंगी जिला बालाघाट) के मुख्य आथित्य व महेंद्र हिरकने तहसील अध्यक्ष बौद्ध संघ कटंगी “कपिल मेश्राम पार्षद नगर पालिका कटंगी संजय शेंडे विधान सभा अध्यक्ष बसपा कटंगी विरेंद्र डोंगरे श्री मति मंजूषा कुंजाम के विशेष आथित्य व देवराज भोयर (बहुजन चिंतक) की अध्यक्षता में संपन्न होगा नवयुवक बौद्ध समिति मानेगांव (कुम्भली) खैरलांजी द्धारा परम् पूज्य डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर जी के बैरिस्टर के शताब्धी वर्ष व मातोश्री रमाई अम्बेडकर जी की जयंती के 125वर्ष पर पूना में अयोजित कार्यक्रम में बतौर अथिति शरीक जिले के बुद्ध अम्बेडकर मिशन के प्रखर वक्ता व प्रसिद्ध अधिवक्ता अधिवक्ता संजय खोबरागडे जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट को संविधान रत्न से नवाजे जाने पर समिति द्धारा सत्कार किया नव युवक बौद्ध समिति मानेगांव (कुम्हली) के द्धारा समस्त बौद्ध उपासक उपासिकाओ से आव्हान किया की अधिक से अधिक तादाद में सपरिवार शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments