Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्ड*महिला मतदान दल कर्मियों को प्रशिक्षण 18 अक्टूबर को दो पालियों में...

*महिला मतदान दल कर्मियों को प्रशिक्षण 18 अक्टूबर को दो पालियों में दिया जायेगा*

मूकनायक:- जिला ब्यूरो चीफ भिंड:- बुद्धप्रकाश बौद्ध

विधान सभा निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये भिण्ड जिले की समस्त विधान सभा क्षेत्रों अटेर, भिण्ड, मेहगॉंव, गोहद एवं लहार में महिला मतदान दल कर्मियों का प्रशिक्षण 18 अक्टूबर को संबंधित विधान सभा क्षेत्र में दिलाया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री ने बताया कि भिण्ड विधान सभा क्षेत्र के महिला मतदान दल कर्मियों को प्रशिक्षण शासकीय एम.जे.एस. महाविद्यालय भिण्ड में पी.ओ./पी-1 का प्रातः 10ः30 बजे से 1ः30 बजे तक एवं पी-2 / पी-3 का दोपहर 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक दिया जायेगा।
इसीप्रकार अटेर विधान सभा क्षेत्र के महिला मतदान दल कर्मियों को प्रशिक्षण नवीन आई टी आई भिण्ड में पी.ओ./पी-1 का प्रातः 10ः30 बजे से 1ः30 बजे तक एवं पी-2 / पी-3 का दोपहर 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

मेहगांव विधान सभा क्षेत्र के महिला मतदान दल कर्मियों को प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय मेहगॉंव में पी.ओ./पी-1 का प्रातः 10ः30 बजे से 1ः30 बजे तक एवं पी-2 / पी-3 का दोपहर 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इसी प्रकार गोहद विधान सभा क्षेत्र के महिला मतदान दल कर्मियों को प्रशिक्षण शासकीय महा़र्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में पी.ओ./पी-1 का प्रातः 10ः30 बजे से 1ः30 बजे तक एवं पी-2 / पी-3 का दोपहर 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

लहार विधान सभा क्षेत्र के महिला मतदान दल कर्मियों को प्रशिक्षण नवीन आईटीआई लहार में पी.ओ./पी-1 का प्रातः 10ः30 बजे से 1ः30 बजे तक एवं पी-2 / पी-3 का दोपहर 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments