Thursday, February 26, 2026
Homeभिण्ड*लापरवाही बरते जाने पर कलेक्टर ने सील किए दो नर्सिंग होम*

*लापरवाही बरते जाने पर कलेक्टर ने सील किए दो नर्सिंग होम*

मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ भिंड:- बुद्धप्रकाश बौद्ध

कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के द्वारा निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी तारतम्य में मंगलवार को शिकायत की जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर दो नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर को जानकारी मिल रही थी कि शहर में संचालित मां गायत्री नर्सिंग होम और मारुति नंदन नर्सिंग होम में अनियमिताएं बरती जा रही हैं। इसकी जांच करने के लिए कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव मंगलवार को दोनों नर्सिंग होम में पहुंचे। यहां जांच के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। मां गायत्री हॉस्पिटल संचालन की अनुमति डीसी शुक्ला के नाम से ली गई है जबकि मौके पर डॉक्टर रश्मि गुप्ता काम करते हुए पाई गईं।

इसके अलावा मारुति नंदन हॉस्पिटल में केके अग्रवाल के नाम से संचालन की अनुमति ली गई है जबकि उनके स्थान पर शासकीय डॉक्टर हिमांशु बंसल उपचार करते हुए पाए गए। अनियमितता मिलने पर कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने दोनों ही नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की है।
आज कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव के द्वारा भिण्ड शहर के डॉक्टरलेन में स्थित मारूतीनंदन नर्सिंग होम एवं मॉं गायत्री नर्सिंग होम, नई आबादी हाउसिंग कॉलोनी भिण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मारूतीनंदन नर्सिंगहोम पर डॉ. बंसल उपस्थित मिले उक्त नर्सिंगहोम में दो मरीज भर्ती मिले जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर मारूतीनंदन नर्सिंगहोम को सील किया गया।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने गायत्री नर्सिंगहोम नई आबादी हाउसिंग कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गायत्री नर्सिंग होम संचालक उपस्थित मिले जिनसे नर्सिंग होम कार्यरत महिला चिकित्सक के सम्बंध में पूछे जाने पर संतोषजनक जबाव न दिये जाने पर फटकार लगाई गई एवं दोनों ही नर्सिंगहोम को सील् किये जाने के पश्चात उनके पंजीयन निरस्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह को दिये गये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह, जिला स्वा. अधिकारी डॉ. एस.के. व्सास, राजेश शर्मा, विवेक शर्मा, सहाग्रेड-03 एवं राजदीप सिंह यादव संगणक उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments