Thursday, February 26, 2026
Homeदेशभारतीय संविधान के कारण ही देश की एकता और अखंडता कायम है......

भारतीय संविधान के कारण ही देश की एकता और अखंडता कायम है… नंदकुमार बघेल

भारत देश और मूलनिवासी समाज को पिछले हजारों वर्षों से मुट्ठी भर 1% विदेशी पंडितों ने जातिय,वर्ण व्यवस्था थोपकर गुलाम और अछूत बनाकर रखा था जिसे महात्मा गांधी और बाबा साहब अम्बेडकर के आजादी के आंदोलन के कारण बनाए गए भारत के संविधान से ही लोगों को कानूनी आजादी मिली है। जिसका नतीजा है कि लोगों को वोट ,शिक्षा,राजनीति,और आरक्षण के अधिकार मिले हैं जो कि अभी अपर्याप्त ही हैं ।ओ बी सी की जनगणना और उनको राजनीति में आरक्षण की लड़ाई जारी है।आज भारत के संविधान के कारण ही भारत देश की एकता और अखंडता भी पिछले 75 वर्षों से सलामत है।जिसे हम अपने मतदाता जागृति मंच और राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा मिलकर बनाए रखने का संकल्प ले चुके हैं। उपरोक्त विचार छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री माननीय भूपेश बघेल के पिताश्री माननीय नंदकुमार बघेल जी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में दिए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मतदाता जागृति मंच,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय सयुक्त मोर्चा भारत के तत्वावधान में दिनांक 11/10/2023 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत राष्ट्र नव निर्माण अभियान के तहत भारतीय संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन माननीय मुख्य मंत्री भूपेष बघेल के पिताश्री माननीय नंदकुमार बघेल जी की अध्यक्षता में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती,कार्यक्रम संचालन मतदाता जागृति मंच के नेता क्रांति कुमार साव,मुख्य अतिथि वक्ताओं में मुंबई से पधारे भारतीय रिपब्लिकन पक्ष के छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश प्रभारी आनंद मोहन,केंद्रीय प्रतिनिधि सुजीत पगारे,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जनरल मैनेजर एन टी पी सी शिवकुमार केशकर, प्रदेश सचिव घनाराम साहू,छत्तीसगढ़िया पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवराज साहू, प्रदेश प्रतिनिधि रेखा साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष मदनलाल चंद्रा, उपाध्यक्ष कुमालता साहू,रिपब्लिकन पार्टी खोब्रागडे प्रदेश अध्यक्ष ओम्प्रकाश मेश्राम,उपाध्यक्ष प्रतिमा वासनिक, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी इंजी रामफल मां मांडरे, रिपब्लिकन आठवले के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष यशवंत ठाकरे, खादी बोर्ड के सेवानिवृत सहायक संचालक रमेश कुमार बंसोड ने अपने विचार रखे।अनेकों संगठनों के प्रतिनिधियों में उपस्थित मंदीरदास महंत,बलिराम मेश्राम,किशोर खोबरागड़े,बलवीर गजानंद विश्वकर्मा,सुनील साहू,देकेश्वर साहू,चंद्रशेखर साहू,रामस्वरूप साहू,के साथ बड़ी संख्या में जनसेवक प्रतिनिधि उपस्थित हुए।सभी दुरस्त नेताओं के लिए भोजन और रुकने की व्यवस्था की गई थी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments