मूकनायक भिंड जिला संवाददाता राजबंश जामोर
*मालनपुर*/गुर्जर महापंचायत के दौरान हुए उपद्र के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को ग्वालियर में होने जा रहे जेल भरो आंदोलन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही पुलिस द्वारा कड़ी नाके बंदी की गईl बरेठा टोल प्लाजा पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, मालनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर संतोष यादव भारी पुलिस बल के साथ डटे रहे और भिंड की तरफ से ग्वालियर जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की इसी दौरान भिंड से ग्वालियर जा रहे आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप गोयल और कुछ पदाधिकारियों को को टोल प्लाजा पर रोक लिया गया और मालनपुर थाना प्रभारी डॉक्टर संतोष यादव ने समझायस देकर मालनपुर थाने में रोका गया और और सभी से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें थाना प्रभारी ने मालनपुर क्षेत्र से ग्वालियर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई और आने जाने वाले लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई एवं संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल रास्ते से ही वापस किया गया l

