Thursday, February 26, 2026
Homeकटंगी14 अक्तूबर 67वा धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस सम्पूर्ण जिले में हर्षउल्लास के...

14 अक्तूबर 67वा धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस सम्पूर्ण जिले में हर्षउल्लास के साथ मनाए बौद्ध अनुयायी _अधिवक्ता संजय खोबरागडे

12 अक्तूबर :- संवाददाता कटंगी
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 अक्तूबर 67वा धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस सम्पूर्ण जिले में हर्ष उल्लास के साथ मनाए जाने का आव्हान अधिवक्ता संजय खोबरागडे जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट ने समूचे बौद्ध अनुयायियों के साथ साथ बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट की तहसील शाखा सर्कल शाखा ग्रामीण शाखाओं नगर शाखाओं के तमाम पदाधिकारी एव सदस्यो से आव्हान किया की परम् पूज्य डाक्टर बाबा साहब अम्बेडकर जी ने दुनिया का महानतम धम्म बौद्ध धम्म अंगीकार कर हमे प्रदान किया है अधिवक्ता संजय खोबरागडे ने बुद्ध अम्बेडकर मिशन के नाम स्थापित तमाम सामाजिक धार्मिक संगठनों से निवेदन किया की बौद्ध धम्म के उत्थान हेतू आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिष्ठ व्यक्ति को बतौर अथिति मंचो में स्थान दे ताकि बौद्ध धम्म के संबद्ध में उचित मार्गदर्शन कर सके अधिवक्ता संजय खोबरागडे ने जारी बयान में बताया बुद्ध अम्बेडकर मिशन से जिनका दूर दूर तक कोई सारोकार नही ऐसे व्यक्ति समाज को मार्गदर्शन नही कर सकते ऐसे तथाकथित लोग बेबुनियाद बाते कर समाज में भ्रांतियां उत्पन्न करते है! बौद्ध धम्म विज्ञान वादी है अंधविश्वास का कोई स्थान नहीं है बौद्ध धम्म मानवता वादी धम्म है जो समाज में समता समानता बंधुत्व भाव से गैर बराबरी को दूर करने पर विश्वास रखता है !

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments