मूकनायक सूरौठ, अजीम खान चिनायटा
हिन्डौन सिटी/दोपहर करीब 11 बजे करौली रोड पर मोक्ष धाम के पास एक मोटरसाइकिल सवार को दूसरे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अपने साथियों के साथ फरार हो गए। दुर्घटना में घायल
शोएब पुत्र इशाक निवासी हिंडौन के सिर में गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय हिन्डौन सिटी में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया।

