Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानविशाल कबड्डी प्रतियोगिता में करौली स्टेडियम रही विजयी.

विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में करौली स्टेडियम रही विजयी.

मूकनायक सूरौठ, अजीम खान चिनायटा

सूरौठ/गांव शेरपुर में चल रही विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मे फाइनल मुकाबला शेरपुर वर्सेज करौली स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें करौली स्टेडियम विजय रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि करौली के पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर का ग्राम वासियों ने जगह-जगह बुलडोजर जेसीबी के द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं जगह-जगह साफा माला के साथ स्वागत किया। साथ ही आयोजक कमेटी के द्वारा 51 किलो की माला और 111 मीटर का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण एवं शील्ड दिए गए। इस मौके पर साथ में सूरौठ मंडल अध्यक्ष चरण सिंह सोलंकी ,शकुंतला हॉस्पिटल संचालक योगेश शास्त्री, खेड़ा जमालपुर मंडल महामंत्री नाहर सिंह डागुर, रितेश जांगिड़ , उजागर सिंह सहित अनेक अतिथि शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments