Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश" गांधी मैं परेशान हूँ ..... "

” गांधी मैं परेशान हूँ ….. “

✍ राजेश कुमार बौद्ध

गांधी
मैं परेशान हूँ तेरे विचारधारा से
दलितों का घर जल रहा है,
तू लोगों को वर्ण व्यवस्था
और जातिवाद का पाठ पढ़ाता रहा।
तेरे पढ़ाने में
या तेरे से पढ़ने वालों की
नियत खराब थीं?
मै नहीं जानता
लेकिन
मै परेशान हूँ तेरे विचारधारा से।
गांधी
जिंदगी भर
तूने सफेद धोती पहनी,
फिर तेरे विचारधारा में
भगवावादी कैसे हो गया।
मैं नहीं जानता
लेकिन
तूने जिंदगी भर
वर्ण व्यवस्था और
जाति-प्रथा को बढ़ावा देता रहा,
मनुस्मृति और वेदों के
विचारधारा पे चलता रहा,
तेरे घरों में राम की फोटो
और हिन्दुत्व का पटाका लगा रहा।
गांधी
तूने जिंदगी भर
दलितों – पिछड़ों के अधिकारों
के खिलाफ लड़ा,
तेरे विचारधारा में
हिन्दुत्ववादी का जहर
कैसे आयी
हमें नहीं पता।
गांधी
मै परेशान हूँ तेरे विचारधारा से
तू मंदिर- मस्जिद में उलझा के,
मानव-मानव में लड़वा दिया
तूने हमको ” हरिजन ” कह के
हिन्दुओं का गुलाम बना दिया।

राजेश कुमार बौद्ध
गोरखपुर, (उत्तर प्रदेश), Mob.N.9616129934

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments