Thursday, February 26, 2026
Homeदेश*केकड़ी में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई भगत सिंह जयंती*

*केकड़ी में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई भगत सिंह जयंती*

मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/केकड़ी

केकड़ी में भीम आर्मी द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनको माला व फूल चढ़ाकर नमन किया गया।
भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष देवराज बैरवा ने भगत सिंह को नमन करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला था सभी युवाओं को भगतसिंह जैसे देशभक्त होने की प्रेरणा दी साथ मे कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद ,भगत सिंह अमर रहे के नारे लागये। बैरवा ने बताया कि भीम आर्मी केकड़ी की मांग हैं कि केकड़ी शहर में भी शहीद ए आजम भगत सिंह जी की स्टैचू लगाकर सर्किल बनाया जाये। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष देवराज बैरवा, शाहिल सेन, राजकुमार बैरवा, बनवारी मेहरा,राजेंद्र सलारी ,तपेश बैरवा, रामअवतार मेहरा,भवर लाल साहू,चतुर्भुज खटीक,चेतन चौहान,विनोद गुर्जर, रामसहाय बैरवा, शंकर मोलकिया ,रामसिंह खुशीराम मेघवंशी, हंसराज वर्मा ,अजय ,सतीश,मनोज,गणेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments