मूकनायक :-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान /हिंडौन सिटी
हिंडौन सिटी के बरौलिया पेट्रोल पंप के पास बयाना रोड हिंडौन सिटी पर आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिला जिला इकाई के कार्य का उद्घाटन मुख्य अतिथि भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सुमित सहगल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुमित सहगल एवं कई अन्य पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं संगठन एवं संगठन एवं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करना चाहिए, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी राजस्थान की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी प्रदेश महासचिव सुमित सहगल भरतपुर एवं आजाद समाज पार्टी संभाग प्रभारी अनिल तारोलिया , भीम आर्मी के प्रदेश सचिव अमित करसौलिया, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गड़ी एवं भीम आर्मी के संभाग प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार कौशल, भीम आर्मी जिला संगठन मंत्री अजित पार , भीम आर्मी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैबत ,सामाजिक कार्यकर्ता देशराज, आकाश बयाना विधानसभा अध्यक्ष, पिंटू जाटव ब्लॉक अध्यक्ष, भीम आर्मी,आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा एवं पार्टी और संगठन के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

