Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट*मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मेहनत और विभागीय गतिविधियों पर ज्यानदा फोकस...

*मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मेहनत और विभागीय गतिविधियों पर ज्यानदा फोकस करें – रोल प्रेक्षक श्री वर्मा*

*मूकनायक समाचार संभागीय ब्यूरो की रिपोर्ट*

राजनीतिक दलों, आरओ और नोडल अधिकारियों के साथ हुई बैठक
प्रत्येकक विधानसभा के मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की ली जानकारी
दिनांक 25 सितम्बर 2023। बालाघाट संभागयुक्तक व रोल प्रेक्षक श्री अभय वर्मा ने आगामी विधानसभा 2023 की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को पहले जिला अधिकारियों नोडल अधिकारियों के साथ तथा इसके पश्चातत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि ईपीक रेसियों और जेंडर रेसियों के संबंध में जिला प्रशासन की सराहना करते हुये कहा कि अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये रणनितिक मेहनत और मतदाता जागरूकता के लिये विभागीय गतिविधियां सबसे अहम है। स्वीबप गतिविधियों के अंतर्गत इस पर ज्यातदा फोकस करना होगा। रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने आगे कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये मेहनत और विभागीय गतिविधियों पर ज्यारदा फोकस करना होगा। साथ ही निष्पेक्षता आप सभी के लिये आवश्यिक है अधिकारियों का व्यपवहार और कार्यप्रणाली ही निष्पीक्षता तय करती है आयोग के सभी निर्देश पढ़े उसी के अनुरूप निर्वाचन सम्पाेदित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने रोल प्रेक्षक को आश्व स्तस करते हुये कहा कि आयोग के निर्देशानुसार समय-समय पर सभी गतिविधियां और कार्य सम्पा.दित किये जायेंगे। आयोग के स्प्ष्ट‍ निर्देश है कही कोई संदेह नही है। अगर ऐसा कही देखा जाता है तो उसे दूर किया जायेगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टशर श्री ओम प्रकाश सनोडिया सभी रिटर्निंग अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के सी ठाकुर उपस्थित रहे।
08 लाख से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.मिश्रा ने मतदाता सूची के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 30 सितम्ब्र तक प्रत्येाक मतदाता तक पहुंचने के लक्ष्या को पूरा किया जा रहा है। 24 सितम्बदर तक 08 लाख 50 हजार 823 मतदाताओ तक बीएलओ पहुंच कर सूची के संबंध में जानकारी प्राप्त कर चुके है। इसी तरह 57 हजार 638 ईपीक की पीडीएफ डाउनलोड की जा चुकी है। जिले का 68.51 ईपीक रेसियों है तथा पुनरीक्षण कार्य के दौरान 01 लाख 18 हजार 98 फार्म-6,7 और 8 प्राप्तन किये जा चुके है। इसके आगे की कार्यवाही जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.मिश्रा ने निर्वाचन से संबंधित सभी बिंदुओ जैसे मतदान केंद्रो की संख्या मतदान दल, दलों के लिये परिवहन व्यावस्थान, संवेदनशील मतदान केंद्र, आदि के बारे में विस्तादर से जानकारियां दी।
वाहनों का प्रबंधन बेहतर कैसे हो इस पर एक्सलरसाइज कराये
रोल प्रेक्षक व संभागायुक्तस श्री वर्मा ने वाहनों के रूट चार्ट सुविधाजनक हो इसके लिये निर्देश दिये कि अभी से आरओ एक्सपरसाइज कर अपनी रिपोर्ट प्रदान करे। ताकि यदि कोई मार्ग खराब है या किसी मतदान केंद्र के लिये अन्यअ रूट ज्यांदा बेहतर है तो उस पर विचार कर संसोधन किया जा सकता है। इसमे राजस्व विभाग के तहसीलदारों के अलावा पटवारियों से भी आवश्यटक सहयोग ले।
सभी विधानसभाओं में प्राप्त किये जायेंगे नामांकन पत्र
डीईओ डॉ. मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि पूर्व के इलेक्शभन में बालाघाट के अलावा एक अन्य विधानसभा के नामांकन पत्र बालाघाट में ही प्राप्तश किये गये थे लेकिन अब सभी विधानसभाओं में नामांकन पत्र प्राप्ता किये जायेंगे। इसके लिये भी जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां की जा रही है जिससे प्रत्याभशियों को विधानसभाओं में ही नामांकन पत्र दाखिल करने में सुविधा हो।
मतगणना पूर्ववत ही होगी
रोल प्रेक्षक व संभागायुक्तै श्री वर्मा ने राजनितिक दलों के साथ आयोजित हुई बैठक में कहा कि आयोग के निर्देशानुसार राजनितिक दलों के साथ लगातार सम्पतर्क कर बैठके आयोजित हुई है। तीसरी बार हम साथ बैठक कर रहे है। राजनितिक दलों को किसी भी तरह की समस्यात है तो खुलकर बता सकते है। बैठक के दौरान डीईओ डॉ. मिश्रा ने राजनितिक दलों के साथ हुई बैठक में जानकारी देते हुये बताया कि मतगणना की रणनिति पूर्ववत ही शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोग के निर्देशानुसार होगी वहां सिर्फ आरओ की बैठक व्यावस्थाक में आंशिक परिवर्तन किया जायेगा। इसके अलावा नाम निर्देशन पत्र प्राप्तु प्रत्येाक विधानसभावार प्राप्तै किये जायेंगे। राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक के दौरान दिव्यां ग शासकीय सेवकों तथा ईव्हीतएम से संबंधित जानकारी प्राप्तव की। डीईओ डॉ. मिश्रा ने दिव्यां ग शासकीय सेवकों के विषय में कहा कि मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर ही ड्यूटी लगाई जायेगी। जो भी नियम आयोग द्वारा निर्धारित किये गये है उसके अनुसार छुट दी जायेगी। राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों से रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने कहा कि आरओ द्वारा रिटर्निंग अधिकारी और पीठासीन अधिकारी दिये जाने वाले मतदान प्रतिशत में अंतर हो सकता है ले‍किन ईव्हीाएम में डाले गये मत ही अंतिम रूप से मान्यन होते है। आयोग ने पारदर्शिता अपनाते हुये हर मतदान केंद्र में उपयोग में लायी जाने वाली ईव्हीएएम मशीन के नम्बंर राजनीतिक दलों को उपलब्धो कराने के निर्देश दिये है।
मतदान शपथ दिलाई, ईव्हीपएम केंद्र, काल सेंटर और मतगणना स्थिल का किया मुआयना
राजनितिक दलों के साथ हुई बैठक के पश्चामत रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने कलेक्टनर कार्यालय में स्थाुपित किये गये ईव्हीकएम प्रदर्शन केंद्र पर मतदान किया उनके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मिश्रा और राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी डेमो मतदान कर नागरिकों से मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने सभी जिला अधिकारियों को बिना लोभ और पुरी निष्पलक्षता के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चा्त रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने ईव्हीकएम गोडाउन स्थित 1950 काल सेंटर का भी निरीक्षण किया। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रोल प्रेक्षक मतगणना स्थ ल शासकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय भी पहुंचे यहा उन्हों ने विधानसभावार मतगणना कक्ष, टेबुलेशन, आरओ कक्ष आदि व्यनवस्था ओं का जायजा लिया।
राजनितिक दलों की बैठक में उपस्थित रहे- कांग्रेस अध्यनक्ष श्याकम पंजवानी, धर्म प्रकोष्ठआ अध्य क्ष केवल झारियां, भारतीय जनता पार्टी संजय अग्निहोत्री, प्रवक्ताक ब.स.पा भारत मेश्राम, ए.ए.पी अध्यिक्ष अरविंद चौधरी, वारासिवनी ईआरओ कामिनी ठाकुर, लांजी ईआरओ प्रदीप कुमार गौरव, कटंगी ईआरओ एमआर धुर्वे, डीवाय. डीईओ कैलाश चंद्र ठाकुर, बालाघाट एसडीओ गोपाल सोनी, बैहर एसडीओ विवेक केव्ही , एडव्हो केट पद्मा सुर्यवंशी उपस्थित रहे।
फोटो – 28, 29 ( 1950 कॉल सेंटर का निरीक्षण व ईव्ही्एम से मतदान करते हुये)
फोटो – 30, 31, 32 ( अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये )
फोटो – 33, 34, 35 ( मतगणना स्थ ल पालिटेक्निक का निरीक्षण)
फोटो – 36 ( शपथ दिलाते हुये )

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments