Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसूरौठ के विवेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट हॉकी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर...

सूरौठ के विवेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट हॉकी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल, कस्बा वासियों ने किया सम्मान

मूकनायक:- ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान
हिंडौन सिटी /सूरौठ

नेपाल में आयोजित हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में शर्मा ने भारत देश का किया प्रतिधित्व

कस्बा सूरौठ निवासी विवेक शर्मा ने नेपाल में आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय साफ्ट हॉकी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। विवेक शर्मा ने नेपाल में आयोजित हुई इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीतने के बाद सूरौठ लौटे खिलाड़ी शर्मा का कस्बा वासियों ने भव्य सम्मान किया। हॉकी कोच वीरेंद्र सिंह राजावत एवं भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि नेपाल देश के पोखरा शहर में 17 से 19 सितंबर के बीच आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय इंडो नेपाल साफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में सूरौठ निवासी विवेक शर्मा पुत्र भगवान ठठेरा ने भारत की टीम की ओर से खेलते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था जिस पर उन्हें सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर लौटने पर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सूरौठ सरपंच प्रतिनिधि रामअवतार शर्मा, जिला शूटिंग बॉल संघ के मुख्य संरक्षक रामनिवास मीणा, जिला सचिव विश्राम मीणा, शारीरिक शिक्षक योगेंद्र सिंह राजावत, नरेंद्र बाबा, विजेंद्र सिंह राजावत, लोकेश मीणा, पप्पू , गौरव कुमार, अर्जुन कुमार सहित काफी लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम फहराने वाले खिलाड़ी विवेक शर्मा का साफा माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार शर्मा एवं सर्व समाज के लोगों ने साफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने पर खिलाड़ी गौरव शर्मा को शावाशी दी। गौरव के पिता भगवान शर्मा कस्बे के बाजार में दुकान करते हैं तथा माता ग्रहणी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments