Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट*बालघाट की बैरवा बस्ती में गंदगी का आलम*

*बालघाट की बैरवा बस्ती में गंदगी का आलम*

मूकनायक:-ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान
करौली/बालघाट

*जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन का काम अधूरा*

बालघाट में बैरवा बस्ती में यह रास्ता काफी खराब है। बारिश के दिनों में हालत दयनीय हो जाती हैं । जो कि बीमारी का कारण बनती हैं मौसमी बीमारियो का डर रहता है लेकिन ग्राम पंचायत का इस और बिल्कुल ध्यान नहीं है जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डाली है जिसका काम भी अधूरा हैं कर्मचारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही हैं। जल ही जीवन है लेकिन यहां पर यह कहावत चरितार्थ नहीं होती है किसान एक तरफ बारिश से परेशान दुसरी तरफ आम लोग गंदगी में जीवन बिताने को मजबूर हैं।यह गंदगी सभी के लिए घातक है घर के आगे बारिश के दिनों में गंदे पानी में सिर्फ मच्छर ही पनपते हैं।जो सबके लिए घातक है।देश के पीएम एक तरफ स्वच्छता का अभियान शुरू कर रहे तो दूसरी तरफ लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। प्रशासन से अपील है कि इस प्रकरण को जेहन में लाए और समस्या का समाधान शीघ्र करवाएं क्योंकि जन प्रतिनिधि सभी आंखे मूंद कर तमाशा देख रहे हैं। कर्मचारियों को नियमित वेतन से मतलब है।और अपने काम से, प्रशासन की मिलीभगत से या फिर किसी अन्य कारण से जनता को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। विकास के समस्त कार्य धरातल पर नज़र नही आ रहे हैं ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments