Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*सूरौठ पुलिस ने दो आरोपियों को अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार।*

*सूरौठ पुलिस ने दो आरोपियों को अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार।*

मूकनायक :- सूरौठ, अजीम खान चिनायटा

*दो अवैध देशी हथकड कट्टा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस को किया बरामद*

सूरौठ/पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली सुरेश जैफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन सिटी राकेश कुमार बैरवा के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक प्रवेंद्र कुमार महला के निकटतम निर्देशन में थाना अधिकारी लोकेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा आरोपी सुनील उर्फ सुल्ला पुत्र रामलाल उम्र 25 साल जाति जाट निवासी जटनंगला के कब्जे से अवैध देशी कट्टा 315 बोर को जटनंगला नदी बहादुरपुर जाने वाले रास्ते पर से जब्त कर आरोपी सुनील उर्फ सुल्ला को गिरफ्तार किया गया है।

इसी प्रकार थानाधिकारी लोकेंद्र चौधरी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में बिजेंद्र हेड कांस्टेबल मय टीम द्वारा आरोपी चेतन प्रजापत पुत्र बाबूलाल उम्र 26 साल जाति प्रजापत निवासी सूरौठ हाल निवासी जय गुरुदेव नगर ढिंढोरा थाना सूरौठ जिला करौली के कब्जे से अवैध देशी कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस को ताहरपुर टोल बजरी नाका से जप्त कर आरोपी चेतन प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments