Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान*पांच हजार रुपए के इनामी अफीम तस्कर को सूरौठ पुलिस ने भरतपुर...

*पांच हजार रुपए के इनामी अफीम तस्कर को सूरौठ पुलिस ने भरतपुर के सेवर से किया गिरफ्तार पांच माह से चल रहा था फरार*

मूकनायक
ओमप्रकाश वर्मा

राजस्थान /हिंडौन सिटी

सूरौठ मे पांच माह से फरार चल रहे अफीम तस्कर अशोक कुमार पुजारी को सूरौठ पुलिस ने भरतपुर जिले के सेवर कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। अफीम तस्कर की गिरफ्तारी पर करौली जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने ₹5000 का इनाम घोषित कर रखा था। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि भरतपुर जिले के सेवर थाने के गांव छापर कला का मूलनिवासी एवं सूरौठ थाने के गांव सौमला का हाल निवासी अशोक कुमार पुजारी (40) पुत्र बाबूलाल अफीम तस्करी के मुकदमे में पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। गत 25 अप्रैल 2023 को पुलिस ने अफीम तस्करों की तलाश में गांव सौमला में दबिश दी थी। उस समय पुलिस ने अफीम के साथ अफीम तस्कर बिहार निवासी संजय यादव एवं भरतपुर जिले के खूंटला का नंगला निवासी मानसिंह जाट को गिरफ्तार किया था तथा अशोक पुजारी सहित कुछ जने भागने में सफल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने वकील पुजारी एवं भरत जाट को भी गिरफ्तार किया था। इस संबंध में हिंडौन के तत्कालीन डीएसपी किशोरी लाल की ओर से अफीम तस्करी का मुकदमा सूरौठ थाने में दर्ज करवाया गया था। पुलिस तभी से अशोक पुजारी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने फरार चल रहे अशोक कुमार पुजारी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित कर ली है। अफीम तस्कर अशोक पुजारी से पूछताछ कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments