Friday, November 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, परिवार में...

बस्ती: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

राजेश कुमार/जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बहेरिया चौराहे के पास भरौली बाबू में शनिवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रामतेज (उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी कोइलरा, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर वाल्टरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल रामतेज को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

वाल्टरगंज थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजन तहरीर दें, जिसके आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments