मूकनायक समाचार । सूरत
कभी कभी मोबाईल की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। इसका कारण असावधानी और लापरवाही ही जिम्मेदार है। सूरत के सचीन जीआईडीसी क्षेत्र में मोबाईल पर बात करने में मशगुल हुआ युवक दूसरे माले की अगाशी से नीचे गिर जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना के बाद परिवार में शौक छा गया है और पुलिस ने कानूनी जांच शुरू की है।
सूरत शहर के सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में मोबाईल फोन के उपयोग के दौरान लापरवाही और असावधानी के कारण एक युवक ने अपनी जान गंवा दी है। 42 वर्षीय प्रफुल पटेल नाम का व्यक्ति दूसरे माले की अगाशी पर निरंतर मोबाईल फोन पर बात करने में इतना मशगुल हो गया और फोन पर बात करते करते चलने के कारण वह अचानक अगाशी से नीचे गिर गया। इस गंभीर दुर्घटना में प्रफुल पटेल के बदन व सर में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद तत्काल आस पडौश के लोग दौड आए और घायल प्रफुलभाई ने तत्काल उपचार के लिए नजदिक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से अधिक उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में ले जाया गया, किन्तु उपचार के बाद मौत हो गई। निरंतर फोन पर व्यस्त रहने के कारण हुई यह आकस्मिक दुर्घटना से मृतक के परिजनों में शौक और आक्रंद छा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सचीन जीआईडीसी पुलिस थाने का काफिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतक का कब्जा प्राप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

